अब मेहमानों के सामने बिल और खाने की कीमत बताने की जरूरत नहीं, Zomato ने पेश किया कमाल का फीचर
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अगर आप घर पर दोस्तों या रिश्तेदारों को बुलाते हैं और उनके लिए Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने भारत में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसका नाम Host Mode है। इस फीचर की मदद से आप मेहमानों को अपने फोन से खाना चुनने दे सकते हैं, लेकिन उन्हें मेन्यू में किसी भी डिश की कीमत नहीं दिखाई देगी। यानी मेहमान अपनी पसंद का खाना चुन सकेंगे और पूरे ऑर्डर का बिल सिर्फ होस्ट देख पाएगा। कंपनी का कहना है कि इस फीचर को खास तौर पर उन मौकों के लिए तैयार किया गया है, जब कोई व्यक्ति दोस्तों या परिवार के लोगों को खाना खिलाना चाहता है। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है। एक यूजर ने दिया था इस फीचर का आइडिया इस फीचर के पीछे एक यूजर का सुझाव भी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.