गया, दिसम्बर 15 -- बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी फुल फॉर्म में चल रहे हैं। गया में एक कार्यक्रम में खुले मंच से अपराधियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब मेरे पास सिर्फ एक ही काम है, बिहार के सभी माफिया का इलाज करना है। इसके अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को पूर्ण रूप से स्थापित करना है। वहीं बुलडोजर एक्शन पर उन्होने कहा कि आजकल मैं थोड़ा सफाई अभियान भी चला रहा हूं, अभी तो सड़क की सफाई हो रही है। अगर आपको लगता हो कि किसी अपराधी या माफिया ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है, तो आप आवेदन दीजिए 24 घंटे के भीतर उसे ध्वस्त कर देंगे। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब बिहार के बच्चों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही वजह है कि राज्य की जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भरोसा...