नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन दुनियाभर में पॉपुलर हैं। अब ऐसा लग रहा है कि ब्रांड इस कैटेगरी में कुछ और दिलचस्प प्रोडक्ट्स भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है। एक्स पर एक टिप्स्टर का कहना है कि सैमसंग ने 17-इंच के फोल्डेबल टैबलेट पर काम शुरू कर दिया है। यानी अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन कई लैपटॉप से भी बड़ी हो जाएगी। अगस्त में इसी टिप्स्टर ने अपने एक पोस्ट में टैबलेट के डाइमेंशन तो बताए गए थे, लेकिन यह नहीं बताया गया था कि इसे कौन सी कंपनी बना रही है। अब नई पोस्ट में कंपनी का नाम भी पता चल गया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...खुलने और बंद होने पर इतनी बड़ी स्क्रीन मिलेगी गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में kro नाम के एक टिप्स्टर ने एक्स पर लिखा था "एक्सक्लूसिव: फिलहाल एक 17-इंच का फोल्डेबल टैबलेट...