झांसी, फरवरी 18 -- जनता दर्शन के दौरान अब डीएम की कार्रवाई मुख्यमंत्री लखनऊ से देखेंगे। बुधवार को झांसी डीएम मृदुल चौधरी भी अन्य जिलों की तरह कनेक्ट हुए। इस दौरान उन्होंने शिकायतों का निस्तारण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कई शिकायतें सुलह समझौते से भी निस्तारित हो सकती है। लोगों को निदान त्वरित मिल सकेगा। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास व अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.