नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- मुंबई में अपना घर होना आज के समय में भी किसी सपने से कम नहीं है। मिडिल क्लास फैमिली का यह सपना जल्द पूरा होने वाला है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली (पश्चिम) में निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए एक विशाल टाउनशिप के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत इस मेगा-प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। यह महाराष्ट्र के किसी भी मेट्रो शहर में इस तरह की पहली परियोजना होगी। यह टाउनशिप बोरीवली के शिंपोली और गोराई क्षेत्र में फैली कुल 28.84 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। गोराई का भूखंड BSNL का है और शिंपोली का भूखंड MTNL के स्वामित्व में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन जमीनों को महाराष्ट्र हाउसिंग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसक...