नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी सबसे पावरफुल बाइक पल्सर NS400Z को नए और हाई-टेक फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। इस नई बाइक में सबसे बड़ा बदलाव 5-इंच का नया डिजिटल कंसोल (मीटर या स्क्रीन) है, जिस पर आप सीधे गूगल मैप्स देख सकते हैं। इस नए फीचर के आने से पल्सर NS400Z अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली बाइक बन गई है। पल्सर ब्रांड के 25 साल पूरे होने के खास मौके पर आई इस अपडेटेड बाइक की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 1,90,015 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं इस बाइक की सभी खास बातें विस्तार से।हाई-टेक फीचर्स से लैस हुई बाइक कंपनी ने इस बाइक में नया डिजिटल मीटर देकर चलाने वाले का काम काफी आसान कर दिया है। इस 5-इंच की स्क्रीन से आप आसानी से 4 अलग-अलग राइडिंग मोड बदल सकते हैं और ट्रैक्शन कंट्रोल को संभाल सकते ह...