पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछली उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार फ्रेश कैच फिश आउटलेट का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना से जहां मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं आम लोगों को भी ताजी और जिंदा मछली आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी मृत्युंजय सिंह ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान को बताया कि नगर निगम क्षेत्र में दो तथा बनमनखी और कसबा नगर परिषद क्षेत्र में एक-एक फिश आउटलेट स्थापित किए जाएंगे। इन आउटलेट्स के लिए चारों जगहों पर स्थानों का चयन कर लिया गया है। इसके लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.