अब मिलेगा सुकून, बात-बात पर पिस्टल निकालता था; सीरियल रेपिस्ट के एनकाउंटर पर बोली पत्नी
संवाददाता, जून 25 -- मुजफ्फरनगर में कुख्यात बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू की एनकाउंटर में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे भी सतपाल के आतंक से त्रस्त थे। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर किसी तरह का सवाल नहीं उठाया है। पत्नी का कहना कि बदमाश का अंत हो गया है। जिससे उनका परिवार अब सुकून का जीवन जी सकेगा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बदमाश की मौत का कारण अत्याधिक खून बहने के चलते शोक एंड हेमरेज को बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने भोपा रोड पर स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।बात-बात पर पिस्टल निकाल लेता था सतपाल तितावी क्षेत्र की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी 25 हजार के इनामी सतपाल उर्फ सत्तू निवासी रामदरबार चंडीगढ़ सोमवार को मुठभेड़ में मारा गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.