गंगापार, मार्च 2 -- जन औषधि केंद्र के सौजन्य से सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन औषधि दिवस मनाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ सौरभ सिंह रावत की अध्यक्षता में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिरेन्द्र सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष, रितेश मिश्रा महामंत्री, सत्यबहादुर चौहान मंत्री, हरिवंश भारतीया मंत्री, डा कृष्ण कुमार डायरेक्टर जनऔषधि परियोजना प्रयागराज मंण्डल, श्रेया अग्रवाल कोआर्डिनेटर रहे। कार्यक्रम में मौजूद अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत मनाए जा रहे जन औषधि दिवस के अवसर पर देशभर में आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूक करने तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एक से पा...