अब मिनी सचिवालयों में ही सुनी जाएंगी ग्रामीणों की समस्याएं
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में तैयार किए गए मिनी सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं गांव स्तर पर ही सुनी और निस्तारित की जाएंगी। योजना का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जनपद के जर्जर पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कराया गया था। इसके बाद सभी ब्लॉकों के 25 पंचायत भवनों को आधुनिक स्वरूप देकर मिनी सचिवालय बनाया गया है। अब यहां ग्राम प्रधान जनता की समस्याएं सुनेंगे। यह भी पढ़ें- जन-समस्याओं के समाधान को लेकर मंत्री प्रदीप बत्रा सख्त साथ ही प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.