गुरुग्राम, अप्रैल 21 -- बल्लभगढ़ से सोहना रोड पर जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग ने गुरुग्राम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बल्लभगढ़ से सोहना तक चार लेन सड़क निर्माण बनाने की योजना की है। इसके लिए ठेकेदार को काम सौंप दिया है। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है।सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, स्थिति बेहद खराब बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला होते हुए सोहना तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क फिलहाल खस्ताहाल अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। इससे आये दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है।बल्लभगढ़ से सोहना के लिए दो मार्ग वहीं दूसरी तरफ बल्लभगढ़ से सोहना के लिए अभी दो मार्ग है। बल्लभगढ़-पाली-धौज मार्ग और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड। इन दोनों पर सड़कों पर सुबह-शाम भ...