मुंगेर, अप्रैल 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर, किऊल और मालदा के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको किऊल से मालदा जाने आने के लिए अब मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगा। वहीं गर्मी की छुट्टियों के आगमन के साथ ही बच्चों के साथ हिल स्टेशनों की सैर-सपाटा की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए भी रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किऊल-मालदा समेत चार प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे जमालपुर, किऊल, भागलपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ईसीआर के रेल प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मौसम में लोग अक्सर अपने बच्चे व परिवार को लेकर हिल स्टेशन जाते हैं। इसके लिए रेलवे कई ट्रेनों का परिचालन करता है। इस बार ईस्ट सेंट्रल रेलवे और ईस्टर...