अब मार्च नहीं करेंगे कॉकरोच, नहीं तो युवाओं को फिर पीटेगी पुलिस; अभिजीत का ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका संगठन अब संसद मार्च दोबारा नहीं निकालेगा। दीपके ने कहा कि उन्हें डर है कि दोबारा मार्च निकालने पर पुलिस फिर से युवाओं को पीटेगी। उन्होंने दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया। दीपके ने कहा कि कल हमने देखा कि दिल्ली पुलिस ने कितनी बर्बरता और क्रूरता से बच्चों को पीटा। उन्होंने 12 साल की लड़कियों के सिर फोड़ दिए और ऐसा करने वाले पुरुष पुलिस अधिकारी थे। बता दें कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में लगभग 60-70 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जबकि आंदोलनकारियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.