नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बारिश में कपड़े सुखाना एक बहुत बड़ा टास्क बन जाता है। चाहे आपको कुछ देर के लिए घर से बाहर जाना हो या आप ऑफिस में बैठे हों, हर समय कपड़ों की चिंता सताती है। कभी अचानक बारिश हो जाए तो उन्हें उठाते उठाते सारे सूखे कपड़े फिर से गीले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो Clothes Drying Stands क्यों नहीं खरीदते! पोर्टेबल क्लॉथ्स ड्राइंग स्टैंड को आप घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं, यानी अब बारिश की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऑफिस या कहीं घर के बाहर जाना हो या फिर बाहर बारिश हो रही हो, आप अपने पोर्टेबल स्टैंड्स को घर के कमरों में पंखा चला कर छोड़ सकते हैं। जिससे आपके कपड़े कुछ घंटों में ही सूख जाएंगे। अगर घर के बाहर जाना है, तो इन्हें घर के उस खिड़की के पास रखकर छोड़ें जहां से धूप आती हो। इस तरह आप बिना बा...