पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं अब नौ जनवरी से कराई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा पांच जनवरी से कराने का कार्यक्रम जारी किया था। ठंड और शीतलहर की वजह से स्कूलों में अवकाश हो गया। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नौ जनवरी से कराई जाएगी, जो 20 जनवरी तक चलेगी। ये परीक्षाएं सुबह दस बजे से एक बजकर 15 मिनट तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नौ जनवरी को हाईस्कूल का हिंदी, इंटरमीडिएट का संस्कृत का पेपर होगा। दस जनवरी को हाईस्कूल का संस्कृत और इंटरमीडिएट का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर होगा। अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.