अब माता-पिता नहीं, केवल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखते हैं चिट्ठी
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- मोबाइल फोन के दौर में लोग अब माता-पिता या रिश्तेदारों को चिट्ठियां नहीं लिखते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी या अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सामान्य डाक से पत्र भेजते हैं। इसके अलावा संस्थाओं, कंपनियों और कार्यालयों से जुड़े पत्र डाक के जरिये भेजे जाते हैं। डाक छांटने वाले कर्मचारियों ने बताया कि अब आने वाले कई पत्र राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम होते हैं। ये सभी सामान्य डाक से भेजे जाते हैं। इसके अलावा कुछ संस्थाएं बड़ी संख्या में लोगों को पत्र भेजती हैं। जैसे, अभी एक संस्था दुर्गापूजा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पत्र भेज रही है। कोर्ट के पत्र या अन्य कई पत्रों में एक खाली पोस्टकार्ड भी लगा होता है, ताकि रिसीविंग के रूप में उस पर हस्ताक्षर कराया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.