प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा रविवार को है। इसकी तैयारियों पर प्रशासन ने पूरा जोर देना शुरू कर दिया है। बीते स्नान पर्वों से इस बार रणनीति में थोड़ा बदलाव रहेगा क्योंकि इस बार कल्पवासियों को मेला क्षेत्र से बाहर निकलना है। ऐसे में जाम की स्थिति रहे, वापसी मार्ग पर जाम न रहे। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कल्पवासियों के परिजनों के वाहन को मार्ग रोकने के पहले उनके शिविर तक जाने की अनुमति होगी। साथ ही निर्धारित मार्गों से वो सुबह से ही निकलने लगेंगे। मेलाधिकारी ऋषिराज ने यह भी ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं कि इस दिन लोग मेला क्षेत्र में आएंगे भी। ऐसे में वापसी और निकासी के मार्ग एकदम अलग-अलग हों। जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी 12 स्नान घाटों को एक बार फिर से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.