नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिग्गज कार निर्माता किआ (Kia) ने भारत में अपनी नई कार कार्निवल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने ठीक एक हफ्ते पहले ही इस प्रीमियम MPV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। अब ग्राहकों के लिए बुकिंग विंडो ओपन कर दी गई है। भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने जा रही यह लग्जरी गाड़ी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर आ रही है। यह शानदार स्पेस, लग्जरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।खास है कार का पावरट्रेन इस नए हाइब्रिड मॉडल की सबसे खास बात इसका पावरफुल इंजन सेटअप है। किआ कार्निवल के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वैरिएंट में सोरेंटो वाला ही 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पहले से ज्यादा ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल...