उन्नाव, नवम्बर 19 -- उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक सभागार में नारी चौपाल लगाकर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब महिला शिशु का जन्म घर में विषाद का नहीं उत्सव का अवसर होता है। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण करके कैदियों से हाल लिया और कल्याणी देवी मंदिर तालाब को देख कर इसे संवारने के लिए पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। अपर्णा यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से प्रयास कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि मिशन शक्ति एक से लेकर पांच तक महिला सशक्तिकरण के अनेक बिंदुओं पर अनवरत अभियान चलाया गया है और उसकी अभूतपूर्व सफलता भी दिखाई दी है। धीरे-धीरे समय बदला है। अब महिला शिशु के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.