पटना, अप्रैल 11 -- खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब एक सशक्त कानून बनने जा रहा है। इस कानून से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक तथा मील का पत्थर है। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का मुद्दा केवल समानता या प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है। इसका मूल प्रश्न यह है कि हम किस प्रकार का समाज बनाना चाहते हैं और इसके प्रमाण स्पष्ट हैं कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो सभी को लाभ होता है। मंत्री ने कहा कि आज भारत में हर चुनाव में महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर लाइन में खड़ी दिखती हैं और अपने वोट डालती हैं। हाल के चुनावों में तो कई जगह महिलाओं की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा रही है। यह ...