अब मरीजों को मेडिकल कालेज में नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। स्वशाषी मेडिकल कालेज अकबरपुर में आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए वहां अब हास्पिटल मैनजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम शुरू करने का फैसला किया गया है। अगले माह से इसका क्रियान्वयन शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके प्रभावी हो जाने के बाद मरीजों को पर्चा बनवाने डॉक्टर को दिखाने व जांच कराने के लिए घंटों लाइन लागने से मुक्ति मिल जाएगी। जनपद में वायरल के साथ ही खांसी जुकाम उल्टी-दस्त पेट दर्द का प्रकोप चरम पर है। इस समय मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन 14 सौ से सोलह सौ तक मरीज आ रहे हैं। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने व जांच कराने में कराहते हुए घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। इस समस्या के निदान के लिए अब मेडिकल कालेज प्रशासन ने हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को क्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.