अब ममता बनर्जी की रैली में फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे; देखें VIDEO
कोलकाता, जुलाई 8 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बुरईपुर में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, आयोजित रैली में अंडे फेंके गए और चोर-चोर के नारे लगे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के कई नेताओं और सांसदों को विरोध का सामना करना पड़ा है। कई जगह उनके नेताओं पर अंडे फेंके गए हैं और चोर-चोर के नारे लगे है। हालांकि, टीएमसी ऐसी घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ बताती है, जबकि भगवा दल इसे आम लोगों की नाराजगी करार दे रही है। ममता बनर्जी की रैली में बालीगंज फारी से हाजरा मोड़ तक अंडे फेंके गए। सामने आए वीडियो में रैली में शामिल हुए लोगों पर अंडों से हमला होता दिख रहा है। इस दौरान चोर-चोर कहकर उनका विरोध किया जा रहा है। कलकत्ता हाई कोर्ट से ग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.