गाजीपुर, सितम्बर 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग सकेगी। इससे अब मजदूरों का हक दूसरा नहीं ले पाएगा। फर्जी हाजिरी पर रोकर लगाने के लिए शासन की ओर से मोबाइल एप के माध्यम से मजदूरों की दिन में दो बार फेस ऑथेंटिकेशन हाजिरी लगेगी। इसी आधार पर मजदूरी निर्धारित होगी। ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस एप तैयार किया है। अब गाजीपुर में एप के माध्यम से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अब कोई लापरवाही या फर्जी काम नहीं होगा। ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिग साफ्टवेयर एप लांच किया है। पंचायत प्रतिनिधि एप को मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वह इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। साथ ही संबंधित वार्ड सदस्यों को पह...