कटिहार, जून 17 -- कटिहार,निज प्रतिनिधि अब मत्स्यपालक और किसान एक ही तालाब में मछली पालन के साथ मोती का उत्पादन कर सकेंगे l किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर डेयरी, मत्स्य व पशुपालन विभाग द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है l मोती का उत्पादन वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित होता है l चयनित मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी भी विभागीय स्तर से दी जाएगी l जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले को तीन यूनिट का लक्ष्य मिला है l सरकार द्वारा एक यूनिट पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा l मत्स्यपालन के साथ मोती उत्पादन के लिए एक यूनिट के लिए आधा एकड़ जमीन की जरूरत होगी l एक यूनिट पर 2.24 लाख की लागत आएगी l 60 प्रतिशत अनुदान के बाद शेष राशि का वहन चयनित मत्स्यपालक को करना होगा l इच्छुक मत्स्यपालक से आवेदन भी आमं...