मुरादाबाद, अप्रैल 18 -- लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में अब हर दिन विकास की एक नई कड़ी जुड़ती जा रही है। व्यवस्थापक हिरतेश्वर गिरी एवं वशिष्ठ गिरी महाराज सहित संतों ने शनिवार से नई व्यवस्था लागू की है। अब सुबह छोटी काली माता एवं ऊपर काली माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। महंत आनंदेश्वर गिरी ने बताया कि सुबह आने वाले श्रद्धालुओं को सूजी के हलुआ और चने तथा शाम को आने वाले श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित हुआ करेगा। आज पहले दिन 11 किलो सूजी और 11 किलो चने का प्रसाद वितरित किया गया। शाम में खीर बांटी गई। यह भी पढ़ें- काली माता मंदिर में निर्माण कार्य शुरू, बन रही रसोई उधर मंदिर में निर्माण कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.