छपरा, अप्रैल 6 -- धार्मिक न्यास परिषद की पहल सारण के 194 मठ-मंदिरों में शुरू होगी शैक्षणिक और शारीरिक गतिविधियां चार की लीड, इसी के साथ नीचे वाली फोटो के साथ लगाई जाए छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले के पंजीकृत मठ और मंदिर अब केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि शिक्षा और युवाओं के शारीरिक विकास के केंद्र के रूप में भी विकसित किए जाएंगे। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने जिले के 194 पंजीकृत मठ व मंदिरों को लेकर नई पहल शुरू की है, जिसमें मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का उपयोग स्थानीय बच्चों की पढ़ाई और युवाओं के फिटनेस विकास पर किया जाएगा।परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर या मंदिर की उपलब्ध जमीन पर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत आसपास के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए ...