प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, ताकि विधि शिक्षा को वर्तमान समय की आवश्यकताओं और नए विधिक प्रावधानों के अनुरूप बनाया जा सके। यह निर्णय हाल ही में आए वैधानिक प्रावधानों और अकादमिक सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। बीएएलएलबी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में दर्शनशास्त्र विषय में ओवरलैप हो रहा था। इसलिए तृतीय सेमेस्टर में दर्शनशास्त्र को हटा दिया गया है। साथ ही, भूमि कानून में भी बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम को संशोधित कर भूमि कानून (भूमि धारणा एवं भू-स्वामित्व व्यवस्था), उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.