नई दिल्ली, मई 19 -- आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को भी क्वालीफाई करा दिया है। इस तरह अब आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं, अब सिर्फ एक स्पॉट बचा है जिसके लिए पांच टीमों की लड़ाई है। आज के मैच में हार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है या नहीं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि किन परिस्थितियों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। यह भी पढ़ें- SRH ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, GT भी हुई क्वालीफाई, चेन्नई हार के साथ लगभग बाहरसबसे पहले जीटी के ख...