अब भी नहीं चल रहा टेलीग्राम? NEET की परीक्षा तक ही लगी थी रोक; यूजर्स परेशान
नई दिल्ली, जून 23 -- NEET यूजी के रीएग्जाम की वजह से सरकार ने देश में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया था। सरकार ने ऐलान किया था कि 22 जून तक टेलिग्राम पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि समय सीमा बीतने के बाद भी बहुत सारे यूजर्स ना तो टेलिग्राम पर मेसेज भेज पा रहे हैं और ना ही रिसीव कर पा रहे हैं। सरकार ने 16 जून को आदेश जारी करते हुए कहा था कि टेलीग्राम और इससे जुड़े सारे यूआरएल 22 जून तक बंद रहेंगे। इसके अलावा प्लैटफॉर्म से मेसेज एडिटिंग फीचर को 20 जून तक बंद रखने को कहा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 22 जून को समय सीमा पूरी होने के बाद 23 जून को भी बहुत सारे यूजर टेलीग्राम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो कि टेलीग्राम चला पा रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईटी अधिकारियों का कहना है कि बैन को आगे बढ़ाने का कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.