नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग में ईरान का साथ देकर पाकिस्तान बुरा फंस गया है। बिचौलिया बनने की कोशिश में पाकिस्तान का हाल बेहाल है और खबर है कि अब वह जिन खाड़ी देशों की भीख से अपना घर चलाता था, वे देश पाक से नाराज हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस बात से खफा है कि पाकिस्तान इस संकट के दौरान ईरान का साथ देता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि गुरुवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आनन-फानन में एक बैठक भी बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक UAE ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए हैं। UAE अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने उन्हें बिना वजह नुकसान पहुंचाया, फिर भी पाकिस्तान तेहरान का समर्थन करता दिख रहा है। बीते दिनों आसिम मुनीर के अबू धाबी दौरे के दौरान UA...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.