बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पवई वन परिक्षेत्र के सुनादर के जंगल में मवेशी चराने गए एक अधेड़ पर खूंखार भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्राम जूही निवासी 50 वर्षीय रामस्वरूप यादव गुरुवार की सुबह अपनी भैंसों को चराने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में रामस्वरूप के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे, तब कहीं जाकर भालू जंगल की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। बीट गार्ड पुष्पेंद्र पाल, गजेंद्र सिंह सहित वन अमले ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत सीएचसी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.