नई दिल्ली, मई 18 -- भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टी-20 लीग बिग बैश भारत में भी खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एशोसिएशन ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से भारत में बिग बैश लीग कराने की गुजारिश की थी जिसे मान लिया गया है और अब इस साल दिसंबर में चेन्नई में इसका पहला मैच देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें- LIVE: हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने SRH की पारी को संभाला, टीम का स्कोर 100 पारदिसंबर 2026 में चेन्नई में खेला जाएगा पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले नए बीबीएल सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से महीनों की बातची...