नई दिल्ली, जून 11 -- OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नए-नए मॉडल जोड़ रहा है। कंपनी अब अपने नए फोन को लेकर सुर्खियों में है, जिसका टीजर अब सामने आ गया है। दरअसल, वनप्लस भारतीय बाजार में एक नया एन-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, खुद कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से नए फोन के आने की आधिकारिक पुष्टि की है। इसके साथ ही, स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए जानते हैं...भारत में धूम मचाने आ रहा OnePlus N6 वनप्लस इंडिया द्वारा अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक टीजर शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने बताया कि एक नया N-सीरीज स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में अपना डेब्यू करेगा। हालांकि, पोस्ट में कंपनी ने फोन का सटीक नाम नहीं बत...