अब भारतीय किसान यूनियन चढूनी करेगा संगठन विस्तार
हाथरस, सितम्बर 7 -- अब भारतीय किसान यूनियन चढूनी करेगा संगठन विस्तार सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, हाथरस की प्रथम बैठक का आयोजन गांव नानऊ सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सोलंकी ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर ने किया। बैठक में संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। जिला प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन की भावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.