रामपुर, जनवरी 31 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी ब्यॉय व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री व ज्वैलर्स विक्रेता के बीच हुए विवाद में भाजपा नेता पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि,कुछ दिन पहले डिलीवरी ब्यॉय ने भाजपा नेता और पत्नी समेत तीन लोगों पर केस कराया था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड रोड निवासी तरनदीप सिंह ग्रोवर की पत्नी इंद्रजीत कौर ग्रोवर ने शिकायत पत्र देकर कहा था कि वह हेमकुंड ज्वैलर्स की संचालिका हैं। उनकी ज्वैलरी शॉप पर कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से पूरे भारत में सोने-चांदी के आभूषण डीटीडीसी कोरियर कंपनी के माध्यम से भिजवाती है। आरोप है कि वहां कार्य करने वाले राकेश ने आभूषण अपनी कंपनी के माध्यम से भेजे। बाद में कूटरचित तरीके से फर्जी बिल बनाकर भुगतान मांगने लगा। फाइनल हिसाब करने जब दुकान पर बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.