जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) समेत अन्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पास पेन यानी परमानेंट एजुकेशन नंबर और 12 अंकों की विशिष्ट अपार आईडी का होना अनिवार्य होगा। वहीं, वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं का नाम लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) में शामिल किया जाएगा, जिनकी डिजिटल पहचान पूरी होगी। हालांकि, इस व्यवस्था को इसी मौजूदा शैक्षणिक सत्र से प्रभावी रूप से लागू करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी जटिलता और आधार कार्ड से जुड़ी विसंगतियों को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यार्थियों और स्कूलों को एक साल की अतिरिक्त मोहलत दी है। यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर क्या अपडेट, कहां देख सकते हैं ...