बुलंदशहर, जनवरी 13 -- तहसील के रिवाड़ा गांव में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। भौतिक संसाधनों से लैस होने के साथ-साथ इस विद्यालय में शैक्षिक वातावरण भी बेहतरीन है। विद्यालय में लगभग 500 बच्चे अध्यनरत हैं। प्रधानाध्यापक मनमोहन रोहिला ने पाया कि बहुत से बच्चे विशेष कर बालिकाएं कक्षा 8 के पश्चात अपनी पढ़ाई को छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर आगे की पढ़ाई हेतु जाना पड़ता है। असुरक्षा की भावना के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। बच्चों के पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे, इस उद्देश्य से उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा से पीएम श्री विद्यालय रिवाड़ा को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। इस पुनीत कार्य में रिवाड़ा के वर्तमान प्रधान ,पूर्व प्रधान ,समस्त प्रबुद्ध वर्ग, ग्रामवासी तथा आसप...