महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में नो मैपिंग वाले मतदताओं की सुनवाई अब बूथों पर विशेष कैंप लगाकर शुरू करा दी गई है। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया। निरीक्षण कर मुआयना भी किया गया। इससे सुनवाई की रफ्तार तेज हुई है। अभी तक 66.88 फीसदी से अधिक सुनवाई हो चुकी है। तार्किक विसंगति वाले मतदाता अब नोटिस के जवाब में साक्ष्य बीएलओ को दे रहे हैं। उनको ब्लाक या तहसील मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। इससे तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई का भी ग्राफ 81.78 फीसदी से अधिक हो गया है। जिले में 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं की वोटरलिस्ट में विसंगति मिलने के बाद उनको नोटिस भेज जवाब मांगा जा रहा है। इसमें से 2 लाख 3 हजार 872 नो मैपिंग वाले मतदाता हैं। इन मतदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.