नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- यूपी के बुलंदशहर में अब एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर दोराहा पर फेरी करने वाले युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। मृतक की पत्नी ने दो-तीन तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों राजेंद्र वर्मा और भारत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छोटे से विवाद के बाद मारपीट की बात कही जा रही है। कस्बा तथा थाना छतारी निवासी युसूफ पुत्र निजाम खान 40 वर्ष फेरी का कार्य करता है। यूसुफ की पत्नी शकीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पति रविवार को किसी कार्य से भीमपुर दोराहा गया था। इसी दौरान दो-तीन तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में यूसुफ को अलीगढ़ के निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.