हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 5 -- बिहार की नीतीश सरकार बुनकरों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि उन्हें शुरुआती काम के लिए दी जाएगी। राज्य सरकार शीघ्र ही यह राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। सरकार ने इसके लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया है। यही नहीं बुनकरों को पैसा देने के लिए तत्काल एक करोड़ आवंटित भी कर दिया गया है। उद्योग विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बुनकरों को यह सहायता राशि उन्हें फिर से खड़ा होने के लिए मिलेगी। इस राशि से वह अपने काम को एक आधार दे सकेंगे और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे। सरकार तत्काल निबंधित बुनकरों को इस योजना का सीधा लाभ देगी और उन्हें कार्यपूंजी के रूप में यह राशि उपलब्ध कराएगी। इस समय सूबे में लगभग एक लाख बुनकर हैं। इनमें 70 से 75 हजार सक्रिय हैं। इनमें निबंधित बुनकरों की संख्या लगभग सात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.