सीवान, मार्च 13 -- सीवान। रसोई गैस बुकिंग के 25 दिन बाद ओटीपी जेनेरेट होने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। एक उपभोक्ता को 25 दिन पर एक ही सिलेंडर दिया जाएगा। यह बात उपभोक्ता नहीं समझा रहे हैं। इससे वे पहले जैसा बुकिंग के 24 या 48 घंटे में ही सिलेंडर खोज रहे हैं, जो अब नामुमकिन हो गया है। दूसरा तीन दिन पहले व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इससे भी परेशानी हो रही है। क्योंकि शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। इस समय कई होटलों में खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर कई उपभोक्ता घरेलू गैस उठाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक दिख रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि उपभोक्ता पूर्व की भांति बुकिंग के एक ही दिन बाद गैस की आपूर्ति चाह रहे हैं। लेकिन, बदले नियम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.