बागपत, मई 16 -- बागपत। बीएड कर रहे विद्यार्थियों को अब इंर्टनशिप से गुजरना पड़ेगा। जिस विद्यार्थी की इंटर्नशिप नहीं होगी, उसकी बीएड डिग्री अधूरी मानी जाएगी। राजकीय कॉलेजों में इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। जहां राजकीय कॉलेज नहीं वहां एडेड विद्यालयों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। बीएड प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष चार व दूसरे वर्ष 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। राजकीय स्कूलों में इन बीएड प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता पर इंटर्नशिप के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अगर बीएड संस्थान के आसपास कोई राजकीय माध्यमिक स्कूल नहीं है, तो ही ...