हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 1 -- बिहार भी देश के अन्य राज्यों की तरह सड़कों के मामले में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर अब बिहार की सड़कों पर भी हवाई जहाज या लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। इसके लिए फिलहाल तीन सड़कों की डीपीआर में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) या हाईवे रनवे तैयार करने का प्रावधान किया गया है। नेपाल से सटे होने के कारण बिहार की तीन सड़कों को ईएलएफ के लिए चुना गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाले पहले एक्सप्रेस-वे में ईएलएफ की सुविधा विकसित की जाएगी। 245 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर में इसका प्रावधान किया गया है। परियोजना पर 18 हजार 242 करोड़ खर्च होने की उम्मीद है। वहीं गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच बनने वाले एक्सप्रेस-वे में भी ईएलएफ की सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.