नवादा, जुलाई 27 -- फ्लैग फुटबॉल अब बिहार में भी खेला जाएगा। नवादा जिले की भी इसमें भागीदारी होगी। इस खेल के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन इमामगंज विधायक दीपा मांझी के पटना आवास पर किया गया। 2028 ओलंपिक में यह खेल को शामिल किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए नवादा समेत बिहार के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब बिहार में भी खेला जाएगा फ्लैग फुटबॉल, नवादा तैयार बैठक की चर्चा फ्लैग फुटबॉल के विकास को लेकर आयोजित बैठक में राज्य में फ्लैग फुटबॉल के विकास, संगठन के विस्तार एवं जिला स्तर पर कोच उपलब्ध करवाने की बात आई। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवादा जिलावासी हम सेक्यूलर के मुख्य प्रवक्ता एवं एसोसिएशन के अध्यक्...