मधेपुरा, मार्च 11 -- मधेपुरा, सरोज कुमार/ रवि शर्मा। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस मैदान में सभा को संबोधित करते हुए अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के साथ प्रदेश में अगले पांच वर्षों के विकास का रोड मैप भी बताया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश में औद्योगिक विकास तेज रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की दिशा में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.