रवि शंकर, मई 26 -- बिहार में अपराधियों पर पुलिस का करारा प्रहार जारी है। अब पुलिस ने एक बार फिर हाफ एनकाउंटर कर एक कुख्यात को लंगड़ा कर दिया है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के सुखायबासा में पुलिस एनकाउंटर में जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान स्थानीय दिघौन गांव के वार्ड 14 निवासी 40 वर्षीय बुद्दीन मियां के रूप में की गई है। इधर एसपी राकेाश् कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की तड़के लगभग 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश बुद्दीन मियां अपने घर में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, डीआईयू व बेलदौर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। उसे...