नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक अच्छा फीचर लेकर आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए शुरू किया गया है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अब बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी किसी से चैट कर सकेंगे। इस नए अपडेट में Username फीचर जोड़ा जा रहा है। अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए फोन नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यह जरूरत खत्म हो सकती है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे और उसी के जरिए लोग उन्हें सर्च कर पाएंगे। इससे खासतौर पर प्राइवेसी को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि अब हर किसी को अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कि WhatsApp का यह नया Username फीचर क्या है और कैसे काम करेगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.