अब बिना तोड़े पता चलेगी कंक्रीट की मजबूती
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। आईआईटी हैदराबाद के प्रो. केवीएल सुब्रमण्यम ने बताया कि कंक्रीट की ढलाई के समय ही उसके भीतर विशेष पीजेडटी सेंसर लगाए जा सकते हैं। ये सेंसर कंक्रीट के जमने और मजबूत होने की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। जैसे-जैसे सीमेंट जमता है, उसके अंदर छोटे-छोटे बदलाव होते हैं। सेंसर इन बदलावों से जुड़े संकेत दर्ज करेंगे। इससे किसी इमारत, पुल या अन्य निर्माण की मजबूती जांचने के लिए कंक्रीट तोड़ने की जरूरत कम पड़ेगी। कंक्रीट के भीतर लगाए गए छोटे सेंसर बता सकेंगे कि वह कितना मजबूत हो रहा है और उसके अंदर क्या बदलाव आ रहे हैं। इनसे मिलने वाले आंकड़ों का अध्ययन करके पता लगाया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.