जयपुर, मार्च 9 -- राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए नया कानून लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा में दिए गए आश्वासन के बाद सरकार ने 'वृक्ष संरक्षण अधिनियम' का प्रारूप तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति राज्य में पेड़ों की कटाई पर सख्त नियमों वाला कानून तैयार करेगी, जिससे खासतौर पर खेजड़ी जैसे पारंपरिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।कानून का मसौदा तैयार करेगी 6 सदस्यीय समिति मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कानून मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति प्रस्तावित 'वृक्ष संरक्षण अधिनियम' का ड्राफ्ट तैयार करेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.