प्रयागराज, सितम्बर 5 -- रेलवे कालोनियों में रहने वाले कर्मचारियों को अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक आवास मिलेंगे। रेलवे बोर्ड ने शहरी क्षेत्रों में बनने वाली बहुमंजिला आवासीय इमारतों के डिजाइन और सुविधाओं में बदलाव का आदेश दिया है। नए क्वार्टरों में बड़ी बालकनी, बेहतर वेंटिलेशन और भारी सामान के लिए लगेज लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज में नई बिल्डिंगों का निर्माण शुरू हो चुका है और दो इमारतों में आवंटन भी हो गया है। जमीन की कमी के कारण अब शहरों में चार या इससे अधिक मंजिल वाली इमारतें बनाई जा रही हैं। ऐसे में क्वार्टर का क्षेत्रफल बढ़ाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी गई है। यह भी पढ़ें- रेल कर्मियों को जल्द मिलेगा पहले से बड़ा और आधुनिक आवास टाइप-टू आवास अब 75 से 104 वर्ग मीटर और टाइप-थ्री आवास 85 से 114 वर्ग मीटर के दायरे में होंगे। टाइप-फोर...